panthers dead body found on the road
उदयपुर. नगर संवाददाता। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के नलाफला घोडासर रोड पर रविवार को एक वयस्क पैंथर मृत अवस्था में पड़ा मिला। पैंथर की दांईं आंख बाहर निकली हुई थी। सिर और पेट पर चोट के निशान मिले और पीछे के हिस्से से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर वन नाका टोकर के वनपाल करण सिंह और जितेन्द्र सिंह घटनास्थल पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पंचनामा बनाकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। वन विभाग के अनुसार मृत पैंथर को टोकर स्थित वन विभाग की कुंडाल नर्सरी में ले जाया गया। जहां तीन डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमॉर्टम किया। जिसके बाद मृत पैंथर का नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में इसे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना माना जा रहा है।

काफी संख्या में है यहां पर पैंथर

जानकारी अनुसार के सेमारी के नलाफला घोडासर के आसपास जंगल और पहाड़ी एरिया है। यहां काफी संख्या में पैंथर है और इनका मूवमेंट भी रहता है। यह रोड जंगल के बीच से गुजर रहा है। ऐसे में कई बार रोड क्रोसॅ करते वक्त पैंथर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story