✕
रोहित शर्मा की अगुवाई में T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द!
By EditorialPublished on
Sports: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर सकता है। यह टूर्नामेंट 1 से 29 जून तक संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्ट इंडीज में आयोजित किया जाएगा।

x

चयन समिति के सामने कुछ चुनौतियां हैं, खासकर दूसरी विकेटकीपर की जगह और हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर। कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे कुछ खिलाड़ियों का टीम में चुना जाना लगभग तय है।
विकेटकीपर की जगह को लेकर संजू सैमसन और ऋषभ पंत के बीच कड़ी टक्कर है। वहीं हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2024 में गेंदबाजी फिटनेस को लेकर चयनकर्ताओं में चिंता है, लेकिन उनके जैसे ऑलराउंडर के विकल्प की कमी को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।
टीम की घोषणा से पहले कुछ अन्य नामों पर भी विचार किया जा रहा है, जिनमें शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। आने वाले कुछ दिनों में भारतीय क्रिकेट फैन्स को यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि कौन से 15 खिलाड़ी विश्व कप जीत के सफर पर टीम का हिस्सा होंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X