✕
फडणवीस ने कहा- राम का नाम भारत में नही तो क्या पाकिस्तान में लें
By EditorialPublished on
लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी पारा गरमाया हुआ नजर आ रहा है। देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कड़े शब्दों में उद्धव ठाकरे के आलोचनाओं का जवाब दिया है। राम राम भारत में नहीं तो हम क्या पाकिस्तान में करे क्या ? ये सवाल उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से पूछा है। आगे फडणवीस ने कहा कि मोदी जी ने जो विकास किया है उसे पूरा देश देख रहा है। फडणवीस ने ठाकरे को चुनौती भी दी है कि आप अपना एक भी विकास कार्य दिखाए। उद्धव ठाकरे ने रत्नागिरी में एक

x
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी पारा गरमाया हुआ नजर आ रहा है। देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कड़े शब्दों में उद्धव ठाकरे के आलोचनाओं का जवाब दिया है। राम राम भारत में नहीं तो हम क्या पाकिस्तान में करे क्या ? ये सवाल उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से पूछा है। आगे फडणवीस ने कहा कि मोदी जी ने जो विकास किया है उसे पूरा देश देख रहा है। फडणवीस ने ठाकरे को चुनौती भी दी है कि आप अपना एक भी विकास कार्य दिखाए। उद्धव ठाकरे ने रत्नागिरी में एक सार्वजनिक बैठक में कहा था कि मोदी के लिए वोट विकास के लिए नहीं विनाश के लिए वोट है। इसलिए लोगों को जागरूक होना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा था कि मोदी वोट के लिए राम राम करते दिख रहे हैं। इस पर करारा जवाब देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मोदी जी ने जो विकास किया है, उसे पूरा देश देखता है। आपने जो भी विकास कार्य किया है, वह मुझे दिखाइए। अगर आप ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं, तो मुझे एक भी विकास कार्य दिखा दीजिए। उन्होंने कोई भी विकास कार्य नहीं किया है।” आगे देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि मोदी के बारे में बात करना सूरज पर थूकने जैसा है”। फडणवीस ने यह भी कहा, ” हमने राम-राम किया तो शिवसेना इतनी नाराज क्यों है? अगर भारत में राम-राम नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान जाकर राम-राम करें। हम राम-राम करेंगे ही। भले ही वे टीपू सुल्तान कस नारे लगाए लेकिन हम राम राम का नाम जपते रहेंगे”
संजय राउत कौन है
इस बीच, संजय राउत (Sanjay Raut) ने आलोचना करते हुए कहा था कि बीजेपी (BJP) ने शिवसेना (Shivsena) और एनसीपी (NCP) को तोड़ने का काम किया है। मोदी और शाह महाराष्ट्र को विभाजित करना चाहते हैं। इस पर बोलते हुए, फडणवीस ने कहा, “मुझे नहीं पता कि संजय राउत कौन है। अगर कोई ऐसा कह रहा है, तो ठाकरे को इस मानसिकता से बाहर आना चाहिए कि यह महाराष्ट्र है।”

Editorial
Next Story
Related News
X
