✕
23 लाख के स्वर्णाभूषण लेकर तीन कारीगर फरार
By EditorialPublished on
चोरी और खासकर जूलरी कारीगरों (jewelry artisans) द्वारा ही अपने मालिकों के स्वर्णाभूषण चुराकर फरार (abscond with gold jewelry) होने की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

x

मुंबई । चोरी और खासकर जूलरी कारीगरों (jewelry artisans) द्वारा ही अपने मालिकों के स्वर्णाभूषण चुराकर फरार (abscond with gold jewelry) होने की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी तरह का एक और मामला जवेरी बाजार में सामने आया है। इस घटना में तीन कारीगर अपने मालिक के 23 लाख रुपये कीमत के 350 ग्राम वजन के स्वर्णाभूषण लेकर फरार हो गये हैं। एल.टी. मार्ग पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है।
आरोपी कारीगरों के नाम शहानूर हानिफ अली, जमाल मैदुल मौजम और अत्ताउल्ला मोहम्मद शेख हैं। पुलिस के मुताबिक, विवेक अशोक जैन का जवेरी बाजार, शेख मेमन स्ट्रीट में स्वर्णाभूषण निर्माण का कारखाना है। जैन कारोबारियों से सोना लेकर उन्हें स्वर्णाभूषण तैयार कर दिया करते हैं। जैन के कारखाने में कुल 17 कामगार काम करते हैं। इन्हीं में से शहानूर और अत्ताउल्ला ये दो कारीगर और मैदुल नामक कारीगर पिछले पंद्रह दिन से काम कर रहा था। 20 मार्च को ये तीनों कारीगर काम खत्म कर कारखाने से निकल गये थे। उसके बाद उनका मोबाइल बंद था। शक होने पर कारखाने के ड्रॉवर में स्वर्णाभूषण की जांच की गई तो पता चला कि 23 लाख रुपये कीमत के स्वर्णाभूषण गायब हैं। जैन ने तत्काल एल.टी. मार्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Next Story
Related News
X

