thif
उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले की खेरवाड़ा थाना (Kherwada police station) पुलिस ने एक लक्जरी कार से 40 लाख रूपए मूल्य का 545 ग्राम सोना बरामद करते हुए अवैध रूप से परिवहन करने में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को तहत नाकाबंदी कर आने-जाने वाहनों को चैक किया जा रहा है। मंगलवार को सूचना मिली कि एक लक्जरी कार में अहमदाबाद से सोना परिवहन कर उदयपुर (Udaipur) की ओर लाया जा रहा है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल रणधीर सिंह, दिलीप, मनिन्दर, भंवर सिंह, भरत की टीम ने नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी
(blockade)
के दौरान एक लक्जरी कार खेरवाड़ा की ओर आई, जिसे रूकवाया गया।
कार में तीन युवक बैठे थे और कार की तलाशी ली तो कार में एक युवक के पास सोने के बिस्किट के चार टुकडे मिले। इन सभी को प्लास्टिक टैप मे लपेट रखा रखा था। आरोपियों के पास मिले सोने का बिस्किट का वजन 545 ग्राम था। साथ ही आरोपियों के पास से 65 हजार रूपए नकद बरामद किया। इस सोने की बाजार किमत 40 लाख रूपए है। पुलिस ने कार सवार महेश पुत्र मिठालाल पटेल, हरीश पुत्र रतनलाल पटेल निवासी वागपुर खेरवाडा, शंकर पुत्र थावरा सालवी निवासी बडा कारछा खेरवाडा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story