✕
आलू में छिपा है सुंदरता का खजाना
By EditorialPublished on
रसोई में ऐसे कई चीजें पाई जाती हैं जो स्किन (Skin) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में असरदार हैं। हल्दी (Turmeric), टमाटर (Tomato), खीरा (Cucumber) और आलू (Potato) ये कुछ ऐसे चीजें हैं जो स्किन के लिए बेहद लाभकारी हैं। आज हम आपको बताएँगे कि आपकी स्किन के लिए आलू कितना फायदेमंद है। आलू का रस आपकी स्किन के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इसका रस काले धब्बों, पिग्मेंटेशन और कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में आपकी मदद करता है। दरअसल, आलू में प्राकृतिक तौर पर ब्लीचिंग के गुण पाए जाते हैं जो चेहरे पर जमी गंद

x
रसोई में ऐसे कई चीजें पाई जाती हैं जो स्किन (Skin) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में असरदार हैं। हल्दी (Turmeric), टमाटर (Tomato), खीरा (Cucumber) और आलू (Potato) ये कुछ ऐसे चीजें हैं जो स्किन के लिए बेहद लाभकारी हैं। आज हम आपको बताएँगे कि आपकी स्किन के लिए आलू कितना फायदेमंद है। आलू का रस आपकी स्किन के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इसका रस काले धब्बों, पिग्मेंटेशन और कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में आपकी मदद करता है। दरअसल, आलू में प्राकृतिक तौर पर ब्लीचिंग के गुण पाए जाते हैं जो चेहरे पर जमी गंदगी को दूर करने का काम करते हैं। चलिए आपको बताते हैं आप स्किन के लिए आलू के रास का कैसे इस्तेमाल करें ?
आलू के रस के फायदे:
आलू का रस स्किन पर लगाने से स्किन को काफी फायदा होता है। आलू में मौजूद एंजाइम और विटामिन सी की मौजूदगी स्किन को चमकदार बनाता है। आलू के जूस से धूप से डैमेज स्किन ठीक होती है। आलू का रस चेहरे पर लगाने से रंगत निखारने में मदद मिलती है और यह दाग-धब्बों सहित मुहासों को भी कम करता है। आलू में पाया जाने वाला एजेलिक एसिड पिंपल्स और रेडनेस से लड़ता है, जिससे आपकी त्वचा हेल्दी और साफ होती है। यह स्किन के पोर्स को खोलता है और डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
ऐसे करें आलू के रस का इस्तेमाल:
आलू का रसः अगर आपकी आँखों की नीचे डार्क सर्कल बहुत ज़्यादा आ गया है तो उसे दूर करने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल करें। आलू के दो बड़े बड़े स्लाइस काटें जो आपकी आंखों को ढकने के लिए पर्याप्त हों। इन स्लाइस को काटकर उन्हें ठंडे पानी में डुबोएं और इसे अपनी आंखों पर 15-20 मिनट के लिए रखें। हफ्ते में दो बार ये नुस्खा आजमाएं इससे धीरे-धीरे डार्क सर्कल गायब होगा।
आलू और नींबू का रसः नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आलू का रस और नींबू का रस बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। इस मिश्रण को लगाने से आपके स्किन से दाग- धब्बे और कालापन दूर होता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
