CA Intermediate
मुंबई। सीए इंटमीडियेट (CA Intermediate) और फाउंडेशन (Foundation) की परीक्षायें (exams) अब साल में तीन बार होंगी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) परिषद ने वर्ष 2024 से यह निर्णय लागू होने करने का फैसला किया है।
पहले यह परीक्षायें मई/जून और जनवरी महीने में होती थी, लेकिन अब जनवरी, मई या जून में और सितंबर में मिलाकर साल में तीन बार यह परीक्षायें होंगी। जिन छात्रों ने 1 जनवरी 2024 तक फाउंडेशन रूट या सीधे इंटमीडियेट कोर्स में रजिस्ट्रेशन कराया है, वे छात्र अब सितंबर 2024 में इंटमीडियेट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिये इंटमीडियेट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा साल में तीन बार आयोजित करने का फैसला किया गया है। वैश्विक स्तर पर परीक्षा की आवश्यकता अधिक होने तथा छात्रों को परीक्षा में भाग लेने का अधिकाधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय किया गया है। साथ ही, दो परीक्षाओं के बीच के अंतराल को 2 महीने कम किया गया है।
Next Story