Mahavir Jayanti
मुंबई। महावीर स्वामी का जन्मदिवस तेरापंथ भवन (Terapanth Bhavan) विरार में मनाया गया। साध्वी पुण्ययशा, विनीतयशा, साध्वी वर्धमानयशा, साध्वी बोधिप्रभा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हितेंद्र ठाकुर, क्षितिज ठाकुर आदि की उपस्थिति रही। स्वागत सभाध्यक्ष रमेश हिंगड़ ने किया। किरण हिंगड़ ने गीतिका प्रस्तुत की। हेमंत धाकड़ ने विचार व्यक्त किये। संचालन मंत्री अजयराज फुलफगर ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने विनोद कोठारी, पूनमचंद हिरण, जीवराज सांखला, भंवरलाल परमार, लक्ष्मीलाल डांगी, मदनलाल धाकड़, गणेशलाल सोलंकी, विनोद बाफना, विनय फुलफगर, ज्योति डांगी आदि सक्रिय रहे।
Next Story