✕
कल्याण महोत्सव 28 अप्रैल को
By EditorialPublished on
सिद्धगुरु ब्रह्मर्षि गुरुवर, तिरुपति के सानिध्य में कल्याण महोत्सव का आयोजन वडाला के एमएमआरडीए ग्राउंड (MMRDA Ground) में 28 अप्रैल को किया जायेगा।

x

मुंबई। सिद्धगुरु ब्रह्मर्षि गुरुवर, तिरुपति के सानिध्य में कल्याण महोत्सव का आयोजन वडाला के एमएमआरडीए ग्राउंड (MMRDA Ground) में 28 अप्रैल को किया जायेगा।
यह आयोजन विश्व धर्म चेतना मंच मुंबई एवं सिद्धेश्वर तीर्थ ब्रह्मर्षि आश्रम, तिरुपति के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रायोजक मोतीलाल देवीबाई हिम्मत कुमार प्रवीण कुमार अमित कुमार रोहित शुभ चपलोत हैं। राष्ट्रीय चेयरपर्सन तिरुपति घनश्याम मोदी के अनुसार आयोजन को ऐतिहासिक बनाने गुरु भक्तों की एक बैठक पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित के मार्गदर्शन में हुई।
मुंबई शाखा अध्यक्ष के सी जैन ने स्वागत करते हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। राष्ट्रीय सलाहकार राज के पुरोहित ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मुंबई के भक्तों की प्रार्थना को स्वीकार करते हुए सिद्धगुरु ने मुंबई आगमन की घोषणा की है। नगरसेवक आकाश पुरोहित ने कहा कि हमें महाकुंभ की नई गाथा लिखनी हे। कार्यक्रम संयोजक मनोज कोठारी एवं वंदना चपलोत के अनुसार कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने मंडप, मंच, भोजनशाला, प्रचार प्रसार सहित समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई।
आयोजन की सफलता के लिए प्रवीण चपलोत, अनिल गुंदेचा, घनश्याम मोदी, महेंद्र चोरड़िया, सुधा अग्रवाल, उत्तम पटवारी व अन्य गुरुभक्त जुटे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
