✕
बिश्नोई गैंग ने जितेंद्र आव्हाड को दी धमकी
By EditorialPublished on
शरद पवार (Sharad Pawar) की एनसीपी (NCP) के ठाणे (Thane) से विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ( Lawrence Bishnoi Gang) की ओर से धमकी मिलने की खबर है। खबर है कि सोमवार को बिश्नोई गैंग (Bishnoi gang) की ओर से आव्हाड को धमकीभरा फोन कॉल किया गया था। हालांकि आव्हाड की ओर से अभी तक कोई पुलिस शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। बांद्रा में सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग की वारदात के कुछ दिनों के बाद यह दूसरी वारदात है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। अब इस गैं

x

ठाणे। शरद पवार (Sharad Pawar) की एनसीपी (NCP) के ठाणे (Thane) से विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ( Lawrence Bishnoi Gang) की ओर से धमकी मिलने की खबर है। खबर है कि सोमवार को बिश्नोई गैंग (Bishnoi gang) की ओर से आव्हाड को धमकीभरा फोन कॉल किया गया था। हालांकि आव्हाड की ओर से अभी तक कोई पुलिस शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। बांद्रा में सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग की वारदात के कुछ दिनों के बाद यह दूसरी वारदात है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। अब इस गैंग ने ठाणे के विधायक जितेंद्र आव्हाड को उनके निजी मोबाइल नंबर पर फोन कर धमकी दी है। फोन करनेवाले खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और पैसों की मांग की है। अभी तक जितेंद्र आव्हाड ने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं कराई है।
Next Story
Related News
X

