✕
सियाचिन भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी
By EditorialPublished on
केंद्रीय रक्षा मंत्री (Union Defense Minister) राजन्नाथ सिंह (Rajannath Singh) ने सोमवार को सियाचिन बेस कैंप (base camp) का दौरा किया और इसे भारत की बीरता और वहादुरी की राजधानी बताया। उन्होंने लद्दाख (Ladakh) में सियाचिन (Siachen) ग्लेशियर के कुमार पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से भी बातचीत की। उन्होंने उनके साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर आप जिस तरह से देश की रक्षा करते हैं, उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। सियाच

x
जम्मू/लेह (एजेंसी)। केंद्रीय रक्षा मंत्री (Union Defense Minister) राजन्नाथ सिंह (Rajannath Singh) ने सोमवार को सियाचिन बेस कैंप (base camp) का दौरा किया और इसे भारत की बीरता और वहादुरी की राजधानी बताया। उन्होंने लद्दाख (Ladakh) में सियाचिन (Siachen) ग्लेशियर के कुमार पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से भी बातचीत की। उन्होंने उनके साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर आप जिस तरह से देश की रक्षा करते हैं, उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। सियाचिन की भूमि कोई सामान्य भूमि नहीं है। यह देश की संप्रभुता और दुहता का प्रतीक है। राजनाथ सिंह ने सियाचिन बेस कैंप में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की और बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, सिपाचिन हमारे राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है, मुंबई हमारी आर्थिक राजधानी है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरू है। सियाचिन भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी है। इस अवसर पर सेना प्रमुख मनोज पांडे भी रक्षा मंत्री के साथ रहे।
Next Story
Related News
X

