✕
गा मेरे मन गा-सीजन 2 में प्रस्तुत गीतों पर श्रोता झूमे
By EditorialPublished on
संगीत ग्रुप 'अरुणाज़ गीत गाता चल' की ओर से प्रस्तुत 'गा मेरे मन गा सीजन 2' ('Ga Mere Mann Ga Season 2') कार्यक्रम में प्रस्तुत बॉलीवुड के पुराने गीतों का श्रोताओं ने जमकर लुत्फ़ उठाया। एक के बाद एक सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आये।

x

जयपुर (कासं)। संगीत ग्रुप 'अरुणाज़ गीत गाता चल' की ओर से प्रस्तुत 'गा मेरे मन गा सीजन 2' ('Ga Mere Mann Ga Season 2') कार्यक्रम में प्रस्तुत बॉलीवुड के पुराने गीतों का श्रोताओं ने जमकर लुत्फ़ उठाया। एक के बाद एक सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आये।
'गा मेरे मन गा - सीजन 2' जाने-माने उदघोषक अमीन सयानी को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा प्रस्तुत मशहूर रेडियो कार्यक्रम बिनाका गीतमाला में बजे अपने दौर के लोकप्रिय गीतों की महफ़िल सजाई गई। 1950 से 1980 के दशक के लगभग 30 मीठे - मधुर गीतों को गायक-गायिकाओं ने अपनी दिलकश आवाज में पेश किया। प्रारम्भ में राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान के निवर्तमान निदेशक डॉ ए एस बालोदा, स्वर सुधा अकादमी की संस्थापक डॉ कान्ता धवन, जाने-माने नृत्य गुरु हरिदत्त कल्ला और रेडियो उद्घोषक तथा एंकर अरुण किमतकर ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्था की तरफ से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। निष्ठा जैन ने गणेश वंदना पर कथक नृत्य प्रस्तुत किया । 'गा मेरे मन गा सीजन 2' में जिन गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी वे हैं - अंजन कुमार चौधरी, अरुणा जैन, अजय कल्ला, रजनीश उपाध्याय, प्रेम भारती, रेणु जैन, विक्टर मोटवानी, संध्या सक्सेना, विजय सहगल, पुष्पेंद्र माथुर, पुखराज गांधी, रेणु माथुर, शैलैश जोहरी, मनीषी जोहरी, हरीश खत्री, इला नाग, जे बी नाग, शेखर श्रीवास्तव, इंदुमती जैन, अम्बे माथुर, स्वप्ना जैन, विजयलक्ष्मी, पुष्पा श्रीवास्तव, देवेंद्र सिन्हा, और अपूर्वा कटारिया ।
कार्यक्रम में जया कल्ला, हरीश खत्री, एम एल छाबड़ा और अनीता छाबड़ा ने मनमोहक नृत्य पेश किये। कार्यक्रम का संचालन अभिनेता और मॉडल आयुष कल्ला ने किया ।
संगीत संयोजन पावन डांगी का था और रवि कुमार, अंशु सक्सेना, गुलाम गौस तथा इरशाद खान ने संगत की।

Editorial
Next Story
Related News
X
