Clean-a-thon
जयपुर (कासं)। 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में नगर निगम ग्रेटर द्वारा clean-a-thon का आयोजन किया गया रविवार को सुबह 7.00 बजे झालाना तिराहा से अपेक्स सर्किल तक स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा हर जोन में अभियान चलाकर सफाई की जा रही है उन्होंने आमजन से भी स्वच्छता की इस मुहिम में नगर निगम ग्रेटर के साथ जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर की मालवीय नगर जॉन उपायुक्त श्रीमती अर्शदीप बराड उपायुक्त (स्वास्थ्य) नवीन भारद्वाज सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Story