✕
रोहित शर्मा के फैंस ने फोड़ा बुजुर्ग का सिर, हुई मौत
By EditorialPublished on
IPL टूर्नामेंट इस वक्त पूरे जोरों पर है। इस बीच, महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर (Kolhapur) में एक क्रिकेट प्रेमी (cricket lover) को मामूली वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक 63 वर्षीय बंडोपंत बापुसो तिबिले कोल्हापुर शहर के करीब हनमंतवाड़ी ग्रामीण इलाके के निवासी थे। मुंबई और हैदराबाद (Hydrabad) के बीच मैच हुआ था। इस मैच में मुंबई के खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आउट हो गए। उनके आउट होने से अब मुंबई कैसे जीतेगी? ऐसा सवाल क्रिकेट प्रेमी बंडोपंत ने पूछा। बंडोपंत के इस सवाल से गुस्सा होकर मुंबई इंडिय

x
प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। IPL टूर्नामेंट इस वक्त पूरे जोरों पर है। इस बीच, महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर (Kolhapur) में एक क्रिकेट प्रेमी (cricket lover) को मामूली वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक 63 वर्षीय बंडोपंत बापुसो तिबिले कोल्हापुर शहर के करीब हनमंतवाड़ी ग्रामीण इलाके के निवासी थे। मुंबई और हैदराबाद (Hydrabad) के बीच मैच हुआ था। इस मैच में मुंबई के खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आउट हो गए। उनके आउट होने से अब मुंबई कैसे जीतेगी? ऐसा सवाल क्रिकेट प्रेमी बंडोपंत ने पूछा। बंडोपंत के इस सवाल से गुस्सा होकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस रहे दो लोगों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए उनका सिर फोड़ दिया। घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
बंडोपंत की मौत के बाद उन पर हमला करने वाले बलवंत झांजगे और सागर झांजगे को करवीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करवीर पुलिस थाने के मुताबिक, बलवंत झांझगे और सागर झांझगे अन्य लोगों के साथ गली के एक घर में आईपीएल मैच देख रहे थे। ये दोनों मुंबई इंडियंस के फैस हैं। हैदराबाद के रनों का अंबार लगने से वे काफी गुस्से में थे। जैसे ही रोहित शर्मा एक गेंद पर आउट हुए, बंडोपंत तिबिले वहां पहुंच गए और उन्होंने मजाक में कहा, अब रोहित शर्मा के बाहर होने पर मुंबई कैसे जीतेगी? ऐसा सवाल पूछते हुए खुशी जाहिर की। इसी दौरान गुस्साए बलवंत और सागर ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में तिबिले के सिर पर चोट लगी और देखते ही देखते कुछ ही घंटों में उन्होंने अपनी जान गंवा दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
