✕
जूलर से 12.5 लाख की ठगी का मामला दर्ज
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) के एक जूलर के खिलाफ मुंबई (Mumbai) के जूलर से करीब 12.5 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। राजस्थान के जूलर ने मुंबई के जूलर को असली जूलरी (jeweler) के बदले में नकली सोने के बिस्कुट देकर ठगी का शिकार बनाया है।

x

मुंबई। राजस्थान (Rajasthan) के एक जूलर के खिलाफ मुंबई (Mumbai) के जूलर से करीब 12.5 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। राजस्थान के जूलर ने मुंबई के जूलर को असली जूलरी (jeweler) के बदले में नकली सोने के बिस्कुट देकर ठगी का शिकार बनाया है।
एमएचबी कालोनी पुलिस के मुताबिक जतीन धोरडा (31) यह आईसी कॉलोनी, बोरीवली पश्चिम के एक जूलरी डिजाइनर हैं। जतीन ने यह ठगी की शिकायत दर्ज की है जिसके अनुसार आरोपी किरण जैन ने तत्काल आधार पर उनसे एक नेकलेस की मांग की थी।
बाद में दोनों के बीच सौदा तय हुआ जिसके तहत जतीन ने अपने सेल्समैन के जरिये जैन (Jain) को स्वर्णाभूषण देकर बदले में सोने के बिस्कुट लिये थे। बाद में पता चला कि यह बिस्कुट नकली सोने के हैं। जैन को संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका फोन बंद निकला। आखिरकार जतीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
