✕
सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) को बड़ी सफलता मिली है।

x

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के भुज में पकड़ा गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। आखिरकार दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से पकड़ लिया गया है। अधिकारियों ने कहा, “गोलीबारी के बाद मुंबई से भागे दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है।” बता दें कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह दो संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग की थी।
इस खबर ने उनके फैंस के साथ-साथ हर किसी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई थी। इसके साथ ही पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी। सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में केंद्रीय एजेंसियों के अलावा पांच राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा व पंजाब की पुलिस शूटरों का पता लगाने में जुटी हुई थी। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज में अंडर वर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम, छोटा राजन व अबू सलेम का आतंक पूरी तरह खत्म हो जाने पर लॉरेंस, सलमान खान को डराकर फिल्म इंडस्ट्रीज में डी कंपनी की जगह लेना चाह रहा है, ताकि वहां से मोटी रकम की उगाही की जा सके। पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री से उगाही का धंधा बंद है। लॉरेंस ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब के गैंगस्टरों से गठजोड़ कर इन राज्यों में अपना वर्चस्व बना ही लिया है। मुंबई में घुसने के मकसद से उसने सलमान के घर के बाहर गोलियां चलवाईं, ताकि फिल्म इंडस्ट्रीज को डराकर वहां रंगदारी रैकेट चला सके।
इसके पीछे यह बताने की कोशिश की गई कि मुंबई में अब दाऊद की कोई हैसियत नहीं है। लॉरेंस गिरोह मुंबई को रंगदारी रैकेट के एक बड़े बाजार के तौर पर देख रहा है। कुछ साल पहले एनआईए ने एक मामले में दायर आरोप पत्र में कहा था कि दाउद की तरह लॉरेंस तेजी से अपना सिंडिकेट फैला रहा है। जांच एजेंसियों का मानना है कि लॉरेंस के निर्देश पर उसके भाई अनमोल ने अमेरिका में रह रहे राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा को सलमान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी, जिसके बाद गोदारा ने शूटर्स व उनके लिए हथियार आदि के बंदोबस्त किए। रोहित गोदारा के पास इन दिनों सबसे अधिक शूटर्स हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
