metal market

मुंबई । मेटल एंड स्टेनलेस स्टील मर्चेंट्स एसोसिएशन (मासमा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदन भंसाली और उनकी कार्यकारिणी ने एसोसिएशन के कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने निश्चय किया कि आने वाले समय में सभी सदस्यों को साथ में लेकर मेटल मार्केट के उत्थान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम दोशी सहित पूर्व अध्यक्ष नगीनदास संघवी, बाबुलाल गांधी एवं जितेंद्र शाह ने सभी नवनिर्वाचित मासमा टीम को बधाई दी। अध्यक्ष चंदन भंसाली ने मासमा कार्यालय मे गणेश पूजन करके अपने कार्यकाल की शुरुआत की। इस दौरान नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष गणपतराम पुरोहित, सचिव प्रवीण अंगारा, सहसचिव अमृतलाल संघवी, कोषाध्यक्ष हनुमानचंद गांधी, सह कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र दोशी, कार्यकारिणी समिति सदस्य अशोकुमार भंडारी, भावेश गांधी, अक्षय बोकडिया, जयन्तीलाल दोशी, अमितकुमार संघवी, नितेश जैन, कनकराज जैन, दिनेशकुमार मेहता, अनिल महेश्वरी आदि ने व्यापारियों के हित में कार्य करते हुए मासमा को और भी उंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया। अंत में सचिव प्रवीण अंगारा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Next Story