Durga Saptashati
जोधपुर (कासं)। जोधपुर में भक्ति और शक्ति का पर्व चैत्र नवरात्र का आठवां दिन होमाअष्टमी मनाया गया। शहर के मंदिरों में हवन पूजन के साथ ही दुर्गा सप्तशती के पाठ आदि अनुष्ठान भी हुए घरों में महागौरी पूजन के बाद छोटी कन्याओं का देवी स्वरूप में महापूजन भी किया जा गया। शाम को मंदिरों में जागरण भी हुए। महिला मंडली की ओर से मंदिर में भजन कीर्तन किए गए।
अलसुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। माता के मंदिर में मत्था टेककर भक्तों ने मनोकामनाएं मांगी। शहर के प्रमुख माता मंदिरों में इस दिन हवन पूजन के साथ ही छोटी कन्याओं को भोजन प्रसाद भी करवाया गया। माता मंदिरों में आज माता का विशेष श्रृंगार किया गया है। शहर के मेहरानगढ़ माता चामुंडा मंदिर, हिंगलाज माता, दईजर माताजी, कृष्ण नगर माता मंदिर, एयरफोर्स, बीजेएस, चौपासनी, सूरसागर, मधुबन, सांगरिया, कुड़ी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष कार्यक्रम हुए। माता को हलवा, पूरी, खीर आदि का भोग लगाकर देश और प्रदेश में श्रद्धालु खुशहाली की मंगलकामना की।
Next Story