✕
मुंबई, ठाणे समेत कई इलाकों में बरपेगा लू का कहर
By EditorialPublished on
पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी (Heat) का कहर बढ़ता जा रहा है। तापमान में आई अचानक वृद्धि के कारण कई राज्यों में गर्मी बढ़ चुकी है। तेज धूप के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी समेत कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

x

मुंबई । पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी (Heat) का कहर बढ़ता जा रहा है। तापमान में आई अचानक वृद्धि के कारण कई राज्यों में गर्मी बढ़ चुकी है। तेज धूप के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी समेत कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में दो दिनों तक लू चलने की संभावना है। IMD के अधिकारियों ने कहा कि तीनों जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आईएमडी मुंबई के एक अधिकारी ने कहा कि देश की वित्तीय राजधानी के साथ-साथ रायगढ़ और ठाणे जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मुंबई में नागरिक प्रशासन ने इस गर्मी के मौसम में लोगों को लू से निपटने के लिए पहले ही दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। धूप से बचने की कोशिश करें। छाता लेकर बाहर निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। ढीले व हल्के कपड़े पहनें। शरीर को हाइड्रेटेड रखें।

Editorial
Next Story
Related News
X
