✕
बुजुर्ग शख्स को कार ने रौंदा, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
By EditorialPublished on
बोरीवली पुलिस ने एक बुजुर्ग शख्स को कार से टक्कर (Elderly man crushed car) मारनेवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह हादसा रात करीब साढे दस बजे हुआ जब पीड़ित बुजुर्ग मुकेश शाह (63) वेट ट्रीट रेस्टोरेंट के पास सड़क पर पैदल चलते हुये जा रहे थे।

x

मुंबई । बोरीवली पुलिस ने एक बुजुर्ग शख्स को कार से टक्कर (Elderly man crushed car) मारनेवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह हादसा रात करीब साढे दस बजे हुआ जब पीड़ित बुजुर्ग मुकेश शाह (63) वेट ट्रीट रेस्टोरेंट के पास सड़क पर पैदल चलते हुये जा रहे थे। इसी समय आरोपी निलेश सोनी (37) ने अपनी कार उनपर चढ़ा दी। एफआईआर के मुताबिक, कार की टक्कर से शाह जमीन पर गिर गये और कार उनके ऊपर से चली गई। शाह को सर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
बुजुर्ग शाह को पहले बोरीवली में अपेक्स अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से करूणा अस्पताल भेजा गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों नें उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। सोनी के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
