✕
राजस्थान में भाजपा फिर क्लीन स्वीप कर रहा!
By EditorialPublished on
BJP in Rajasthan - आगामी लोकसभा चुनावों (Loksabha elections) को लेकर ताजा सर्वे सामने आया है। इसमें राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को लेकर भी सर्वे का रिजल्ट जारी हुआ है।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। आगामी लोकसभा चुनावों (Loksabha elections) को लेकर ताजा सर्वे सामने आया है। इसमें राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को लेकर भी सर्वे का रिजल्ट जारी हुआ है। ताजा सर्वे के मुताबिक राजस्थान में एकबार फिर से भगवा दल क्लीन स्वीप करता हुआ दिखाई दे रहा है, वहीं ताजा सर्वे कांग्रेस के लिए झटके जैसा है। कांग्रेस राजस्थान में वोट प्रतिशत के मामले में भी भाजपा से काफी पीछड़ गई है।
एबीपी - सी वोटर द्वारा किए गए ताजा सर्वे में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा की जीत की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। ताजा सर्वे में कांग्रेस वोट प्रतिशत के मामले में भी काफी पीछे रह गई है। भाजपा जहां राज्य की 25 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप करती हुई दिख रही वहीं, वोट प्रतिशत के मामले में भी कांग्रेस को झटका लगा है। एबीपी सी वोटर सर्वे के अनुसार, राजस्थान में भाजपा को 55 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है, वहीं कांग्रेस को 39 प्रतिशत वोट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि अन्य पार्टियों को 6 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है।
पिछले लोकसभा चुनावो में भी कांग्रेस को राजस्थान की सभी सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा था। अब एक बार फिर से ताजा सर्वे कांग्रेस को निराश करने वाला है। ऐसे में राजस्थान की 25 सीटों पर भाजपा को बढ़त पार्टी के लिए खुश करने वाली खबर है। बीते साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को झटका देते हुए जीत दर्ज की थी और सरकार बनाई थी। राजस्थान विधानसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद, भाजपा ने भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया था। ऐसे में सर्वे के अनुसार राजस्थान की जनता एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा करती हुई दिख रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
