Pratahkal- Lord Rajeshwar
मुंबई । राजाराम आंजणा पटेल सेवा समिति गोवन्डी मानखुर्द द्वारा जूना हनुमान मंदिर गोवंडी में राजेश्वर भगवान का 142वां जन्म जयंती महोत्सव मनाया जाएगा । 16 अप्रैल को रात्रि में भगवान को भोग धराने के पश्चात भजन कीर्तन एवं रात्रि जागरण होगा। भजन कलाकार उम्मेदभाई एण्ड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगे। 17 अप्रेल को प्रातः महाआरती होगी। इसके बाद पुरूषों का गैर नृत्य एवं महिलाओं का लुहर लुमर कार्यक्रम व महाप्रसादी होगी। सहयोगी परिवारों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन सफल बनाने समिति पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता लगे हुए हैं। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।
Next Story