Pratahkal- vasai
मुंबई। सांस्कृतिक पर्व गणगौर की वसई में भी धूम देखी गई। मेवाड़ पालीवाल समाज महिला मंडल के नेतृत्व में आयोजित गणगौर महोत्सव में प्रवासी महिलाओं की उपस्थिति रही। विवाहित महिलाओं व कन्याओं ने इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। भगवान शिव और पार्वती को समर्पित इस त्यौहार पर महिलाओं ने नृत्य, गणगौर पूजन, गीत जैसी गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। महिलाओं ने अपने पति के लंबी उम्र के लिए उपवास किया। ईसरजी व गणगौर की सवारी के दौरान घूमर, पणिहारी, चरी नृत्य, अग्नि नृत्य के साथ राजस्थान की संस्कृति की झलक देखने को मिली। उपनगरीय क्षेत्र में पहली बार आयोजित कार्यक्रम को देखने स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उमड़े। यह जानकारी पूनम जोशी ने दी।
Next Story