✕
उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत में भी दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
By EditorialPublished on
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने लोकसभा चुनावों (Loksabha elections) के लिए आज अपना संकल्प पत्र 'मोदी की गारंटी 2024' ('Modi ki Guarantee 2024') को जारी किया।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने लोकसभा चुनावों (Loksabha elections) के लिए आज अपना संकल्प पत्र 'मोदी की गारंटी 2024' ('Modi ki Guarantee 2024') को जारी किया। इसमें गरीब कल्याण योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के रोडमैप को विस्तार दिया गया है। साथ ही, पीएम मोदी ने रेलवे के डेवलपमेंट की लेकर कुछ बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा, भाजपा देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat train) का भी विस्तार करेगी। देश में वंदे भारत के 3 मॉडल चला करेंगे- स्लीपर, चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो। उसी प्रकार से आधुनिक और विकसित भारत की दिशा में आज अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन (Ahmedabad-Mumbai bullet train) का काम तेजी से चल रहा है और करीब पूर्ण होने की ओर है। प्र.म. मोदी ने कहा, आने वाले समय में उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में एक-एक बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट से हम आधुनिकता की तरफ जाने को गति देंगे। यह भाजपा का संकल्प है और इसके लिए सर्वे का काम भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को करोड़ पक्के पर बनाकर दिए है। अब जो अतिरिक्त जानच्चरिया राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों को भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5% का विस्तार पीएम मोदी प्र.म. नरेंद्र मोदी ने कहा की सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम नए नए एजुकेशन इंस्टीट्यूट खोल रहे हैं, यूनिवर्सिटी बना रहे हैं, मेडिकल खोल रहे हैं। उन्होंने कहा फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम देशभर में रेलवे एयरवे और पॉटर को आधुनिक बना रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
