✕
कर्ज से परेशान दंपत्ति की खुदकुशी
By EditorialPublished on
भायंदर (bhayandar) में बुधवार को एक दंपत्ति ने खुदकुशी (suicide) कर ली। पति-पत्नी दोनों का शव किचन में सीलिंग फैन से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों से जो पता चल रहा है उसके अनुसार दंपत्ति आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था और शायद इसीलिये उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक पंकज जांगीड (36) और उनकी पत्नी मिठू (30) का शव बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब उस वक्त बरामद हुआ जब पंकज के छोटे भाई संजय ने शवों को देखा। मृतक दंपत्ति भायंदर पूर्व में गावदेवी चाल में रहता था। पति-पत्नी दोनों मूल रूप

x
मुंबई। भायंदर (bhayandar) में बुधवार को एक दंपत्ति ने खुदकुशी (suicide) कर ली। पति-पत्नी दोनों का शव किचन में सीलिंग फैन से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों से जो पता चल रहा है उसके अनुसार दंपत्ति आर्थिक तंगी और कर्ज (debt) से परेशान था और शायद इसीलिये उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के मुताबिक पंकज जांगीड (36) और उनकी पत्नी मिठू (30) का शव बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब उस वक्त बरामद हुआ जब पंकज के छोटे भाई संजय ने शवों को देखा। मृतक दंपत्ति भायंदर पूर्व में गावदेवी चाल में रहता था। पति-पत्नी दोनों मूल रूप से राजस्थान (Rajasthan) के रहनेवाले हैं। पंकज और मिठू दोनों की शादी करीब दस साल पहले हुई थी और उनके एक आठ साल की बेटी और दो साल का बेटा है। हादसे के समय दोनों ही बच्चे घर पर नहीं थे।
मृतक पंकज के छोटे भाई संजय ने नवघर पुलिस को बताया कि उनके भाई पंकज का फर्नीचर का कारोबार था। पंकज ने कर्ज ले रखा था जिसे चुकाने में उसे मुश्किल आ रही थी। पुलिस के मुताबिक इस बात की तहकीकात की जा रही है कि क्या कर्ज के लिये दंपत्ति को परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा था ? पुलिस को कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतकों के मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में लिये हैं और शव राजस्थान में उनके पैतृक गांव भेज दिये गये हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
