✕
बारामूला से चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला
By EditorialPublished on
नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष (National Conference Vice President) उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) की बारामूला (Baramulla) लोकसभा सीट (Lok Sabha seat) से चुनाव (elections) लड़ेंगे। नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने शुक्रवार को कश्मीर के दो निर्वाचन क्षेत्रों से पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की। उमर अब्दुल्ला को बारामूला से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि प्रभावशाली शिया नेता आगा रूहुल्लाह को श्रीनगर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस (Congress)और नेशनल कां

x
श्रीनगर (एजेंसी)। नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष (National Conference Vice President) उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) की बारामूला (Baramulla) लोकसभा सीट (Lok Sabha seat) से चुनाव (elections) लड़ेंगे। नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने शुक्रवार को कश्मीर के दो निर्वाचन क्षेत्रों से पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की। उमर अब्दुल्ला को बारामूला से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि प्रभावशाली शिया नेता आगा रूहुल्लाह को श्रीनगर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस (Congress)और नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोकसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की है। सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस उधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और नेशनल कॉन्फ्रेंस अनंतनाग, श्रीनगर और बारामूला में अपने उम्मीदवार उतारेगी। नेशनल कांफ्रेंस लोकप्रिय गुर्जर नेता मियां अल्ताफ को अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट के लिए पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
