Manvendra Singh joins BJP
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए है। पूर्व विदेशमंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने वसुंधरा राजे के मतभेद के चलते भाजपा छोड़ दी थी। लेकिन अब घर वापसी हो गई है। बाड़मेर में प्र.म. मोदी की सभा से पहले भाजपा को बड़ी सफलता मिली है।
बता दें मानवेंद्र सिंह बाड़मेर से सांसद रहे हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि भाजपा के इस सियासी दांव से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की मुश्किलें बढ़ गई है। क्योंकि जसोल की वापसी से भाजपा को राजपूत समाज का समर्थन मिल जाएगा, जिसके बल पर भाटी अपनी जीत तय मान रहे है। राजपूत वोट बैंक में सेंध का सीधा लाभ कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल को मिल सकता है। विधानसभा 2023 में हार के बाद ही मानवेंद्र सिंह ने घर वापसी के संकेत दे दिए थे। कांग्रेस ने उन्हें सिवाना से टिकट दिया था, लेकिन तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के बागी रोहित परिहार दूसरे नंबर रहे थे। इससे पहले 2018 के चुनाव में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था ।
कैलाश चौधरी को मिली राहत
प्र.म. मोदी की सभा से पहले मानवेंद्र सिंह की घर वापसी से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को राहत मिली। क्योंकि अभी तक सियासी जानकार बाड़मेर में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच मानकर चल रहे थे। लेकिन अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। क्योंकि मानवेंद्र सिंह की घर वापसी से राजपूत वोटों पर सीधा असर पड़ेगा। इसका खामियाजा रविंद्र भाटी को हो सकता है। मानवेंद्र की वापसी से राजपूत वोटों के साथ भाजपा की संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं, जो बाड़मेर में विभाजित होने का खतरा पैदा कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story