✕
शराब घोटाले में बीआरएस नेता के कविता पर अब सीबीआई का शिकंजा
By EditorialPublished on
दिल्ली (Delhi) के चर्चित शराब घोटाले (Liquor Scam) में बीआरएस पार्टी (BRS Party) की विधायक के कविता (Kavita) की भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सीबीआई (CBI) ने के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले के कविता को इसी शराब घोटाले में मनी लॉन्डिंग (money laundering) के तहत जांच कर रही ईडी (ED) ने गिरफ्तार किया था। अब के कविता को सीबीआई के सवालों का भी सामना करना पड़ेगा।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली (Delhi) के चर्चित शराब घोटाले (Liquor Scam) में बीआरएस पार्टी (BRS Party) की विधायक के कविता (Kavita) की भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सीबीआई (CBI) ने के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले के कविता को इसी शराब घोटाले में मनी लॉन्डिंग (money laundering) के तहत जांच कर रही ईडी (ED) ने गिरफ्तार किया था। अब के कविता को सीबीआई के सवालों का भी सामना करना पड़ेगा।
अभी तक के कविता ईडी की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रही थीं। के कविता को हैदराबाद (Hydrabad) में उनके घर से पिछले महीने अरेस्ट किया गया था। बीआरएस की नेता और तेलंगाना (Telangana) के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंदशेखर राव (K. Chandshekhar Rao) की बेटी के. कविता की अंतरिम जमानत याचिका भी राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी थी। के कविता ने अपने बेटे की परीक्षा का हवाला देते हुए जमानत की गुहार लगाई थी। के कविता पर आरोप है कि वो इस शराब घोटाले से जुड़े उस साउथ ग्रुप की प्रमुख सदस्य हैं जिसे लेकर जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस ग्रुप ने दिल्ली में शराब के लाइसेंस के बदले 100 करोड़ रूपये का घूस दिया था। के कविता ने मंगलवार को जेल से ही एक खत लिखा था और कहा कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही इस जांच से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और उनकी निजता का भी उल्लंघन हुआ है।
Next Story
Related News
X

