accident
उदगीर। उदगीर-निलंगा (udgir-nilanga) राज्य मार्ग पर स्थित धनेगांव (Dhanegaon) के पास बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ट्रक (truck) और कार (Car) की भीषण टक्कर (horrific collision) से हुये हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक इंदूर के रहनेवाले और कपड़ों के कारोबारी तथा सेल्समैन हैं। मृतकों के नाम संजय जैन, सचिन जैन, संजय जैन, संतोष जैन हैं। सभी कपड़े के ऑर्डर लेकर निलगे की दिशा में जा रहे थे। उसी दौरान उनकी कार को सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जेसीबी (JCB) की मदद से निकालना पड़ा।
Next Story