✕
हार्दिक - क्रूणाल के साथ 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी
By EditorialPublished on
मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रूणाल पंड्या (Krunal Pandya) के सौतेले भाई (स्टेप ब्रदर) (step-brother) वैभव पंड्या (Vaibhav Pandya) की एक हाई- प्रोफाइल मामले में गिरफ्तारी की है।

x

मुंबई। मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रूणाल पंड्या (Krunal Pandya) के सौतेले भाई (स्टेप ब्रदर) (step-brother) वैभव पंड्या (Vaibhav Pandya) की एक हाई- प्रोफाइल मामले में गिरफ्तारी की है। कथित तौर पर बिजनेस पार्टनरशिप में वैभव ने पंड्या ब्रदर्स के साथ लगभग 4.3 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 37 साल के वैभव पर एक पार्टनरशिप फर्म से लगभग 4.3 करोड़ हेर-फेर करने का आरोप है, जिससे हार्दिक और क्रूणाल पंड्या को काफी नुकसान हुआ है। मुंबई पुलिस की इकोनॉमी ऑफेंस ब्रांच ने वैभव पंड्या पर इसके संबंध में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
तीन साल पहले पॉलिमर का बिजनेस स्थापित किया:
वैभव के केस में पैसों का हेरफेर और पार्टनरशिप की शर्तों का उल्लंघन शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों भाईयों ने साथ मिलकर तीन साल पहले पॉलिमर का बिजनेस स्थापित किया था। इसमें क्रिकेटर भाइयों ( क्रुणाल और हार्दिक ) को 40-40 फीसदी निवेश करना था, जबकि वैभव को 20% योगदान देना था और ऑपरेशन्स भी देखने का जिम्मा भी उन्हीं पर था । प्रोफिट शेयर का बंटवारा भी ऐसे ही तय हुआ था।
बिना बताए नई फर्म बनाई, बदनाम करने की धमकी दी
वैभव ने कथित तौर पर अपने सौतेले भाइयों को बताए बिना उसी बिजनेस में एक और फर्म बनाई, और इसी तरह पार्टनरशिप टर्म का उल्लंघन किया। वैभव ने खुद के प्रोफिट का हिस्सा 20 फीसदी से बढ़ाकर 33.3% कर दिया। इस कारण, प्रॉफिट शेयर में गिरावट आई, जिससे पंड्या ब्रदर्स को 3 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ । वैभव पंड्या ने बिना किसी को बताए पार्टनरशिप फर्म के खाते से 1 करोड़ से ज्यादा की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। ये बात हार्दिक और क्रुणाल तो उसने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद पंड्या पंड्या को समझ आ गई। फिर जब उन्होंने उससे जवाब मांगा ब्रदर्स तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और वैभव पंड्या के खिलाफ 4.3 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

Editorial
Next Story
Related News
X
