✕
8 खिलाड़ी रिटेन करना चाहती हैं आईपीएल टीमें
By EditorialPublished on
IPL Mega Auction - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (IPL) टीमों के मालिकों की एक बैठक बुलाई है, जो 16 अप्रैल को अहमदाबाद में होगी।

x

IPL Mega Auction - मुंबई ( कार्यालय संवाददाता)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (IPL) टीमों के मालिकों की एक बैठक बुलाई है, जो 16 अप्रैल को अहमदाबाद में होगी। मीटिंग में इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन (Mega Auction) और प्लेयर रिटेंशन (player retention) नंबर पर चर्चा होगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस पर आईपीएल टीम मालिकों के अलग-अलग विचार हैं। नंबर पर कोई स्पष्ट सहमति नहीं है और माना जा रहा है कि बीसीसीआई इस पर बातचीत करना चाहता है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, चीजें अभी शुरुआती स्टेज पर हैं। बीसीसीआई लीग को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसमें प्लेयर रिटेंशन अहम है। ज्यादातर टीम मालिक इस फैसले के समर्थन में है कि वह मेगा ऑक्शन से पहले 8 प्लेयर्स को रिटेन कर पाएं।
क्या है खिलाडियों को रिटेन करने का नियम?
अभी नीलामी के लिए रिटेन के नियम के मुताबिक एक टीम ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। वहीं एक खिलाड़ी को राइट टु मैच (आरटीएम) कार्ड के साथ अपने साथ जोड़ा जा सकता था। ऐसे में टीमों को पांच खिलाड़ियों को रिटेन का मौका मिलता है। किसी भी टीम को अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत है।
टीम पर्स की रकम भी बढ़ाना चाहती हैं
इसके अलावा टीमें ने ऑक्शन पर्स भी बढ़ाना चाहती हैं। अभी मेगा ऑक्शन में प्रत्येक टीम के पास नीलामी के लिए 90 करोड़ रुपए रहते हैं फ्रेंचाइजी इसे 90 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ करना चाहती हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
