train
मुंबई। पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने हार्बर लाइन (Harbor Line) को गोरेगांव (Goregaon) से आगे बोरीवली (Borivali) तक आठ किलोमीटर विस्तारित करने का निर्णय किया है। यह काम दो चरणों में किया जायेगा और वर्ष 2027-28 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
हार्बल रेलमार्ग के इस विस्तारीकरण (Expansion) से अंधेरी – बोरीवली अनुभाग में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी। मई में 825 करोड़ रुपये की लागत के इस प्रोजेक्ट के लिये निविदायें आमंत्रित की जायेंगी और 15 जून से यह काम शुरु होने की उम्मीद है। पहले चरण के तहत गोरेगांव और मालाड के बीच 2 किमी. के पट्टे पर काम होगा। इसे वर्ष 2026-27 तक पूरा कर संचालित किया जायेगा। दूसरे और अंतिम चरण में आगे 5 किमी. का काम मालाड से बोरीवली तक होगा और वर्ष 2027-28 तक इसे भी पूरा करने का लक्ष्य है।
मौजूदा वक्त में हार्बर लाइन सीएसएमटी और गोरेगांव के बीच संचालित की जाती है। पिछली बार इसे अंधेरी से विस्तारित कर गोरेगांव तक इसका संचालन शुरु किया गया था। यह विस्तारीकरण वर्ष 2018 में किया गया था। अब गोरेगांव से बोरीवली तक के विस्तारीकरण कार्य के समस्त पूर्व प्राथमिक तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। कुल 20 जगहों पर 1900 वर्ग मिमी जमीन का अधिग्रहण करने की आवश्यकता होगी जिसमें से 1.740 वर्ग मिमी निजी जमीन है। निजी जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत गोरेगांव और मालाड (Malad) के बीच पांच, कांदिवली (Kandivali) में 14 और मालाड की झुग्गियों में पांच मिलाकर कुल 24 निजी बिल्डिंगें प्रभावित होंगी।
जगह की कमी के कारण मालाड में इलेवेटेड स्टेशन बनाया जायेगा। इस तरह की ऊंचाई पर यह एकमात्र प्लेटफॉर्म होगा जबकि गोरेगांव और बोरीवली के बीच बाकी अन्य स्टेशन्स जमीनी स्तर पर ही होंगे। मालाड में एक फ्लाईओवर भी बनेगा जिसकी लागत 145 करोड़ रुपये होगी जबकि इलेवेटेड स्टेशन पर 65 करोड़ रुपये अधिक का खर्च होने का अनुमान है।
Editorial

Editorial

Next Story