fraud
मुंबई। कर्ज (loan) के लिये नकली सोना (Gold) देकर जूलर (jeweler) से ठगी (Fraud) के मामले में मालाड पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास देवीदास पवार, सुनील सनाहारी सालवे, मोहसीन शग्गीर मणियार और बालासाहेब रेवजी पवार हैं।मालाड (Malad) में शिकायतकर्ता की जूलरी शॉप है। पिछले महिने एक युवक ने उनके यहां सोना गिरवी रखकर पैसों की मांग की थी। शिकायतकर्ता जूलर ने चार कंगन लेकर उसे एक लाख नब्बे हजार रुपये दे दिये थे। उसी दौरान युवक जेराक्स के लिये दुकान से बाहर निकला और फिर लौटकर नहीं आया। जूलर को शक हुआ तो उसने गिरवी रखे सोने की जांच करवाई और पता चला कि सारा सोना नकली है। जूलर की शिकायत पर मालाड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुये चार आरोपियों को धर दबोचा है।
Next Story