Pratahkal-Digital Detox promoted-Terapanth Yuvak Parishad-Dombivali
मुंबई । तेरापंथ युवक परिषद् (Terapanth Yuvak Parishad) डोंबिवली (Dombivali) ने अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स (Digital Detox) का संदेश नववर्ष स्वागत यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुँचाया जिसमें अध्यक्ष ललित मेहता एवं टीम का विशेष श्रम रहा। ज्ञानशाला के बच्चों, किशोर व कन्या मंडल ने मॉडल एवं पोस्टरों से प्रचार किया।अणुव्रत समिति डोंबिवली ने चुनाव शुद्धि अभियान का प्रचार किया। रैली में अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रोशन मेहता, अणुविभा मीडिया सदस्य महावीर बड़ाला, डोंबिवली सभा मंत्री जगदीश परमार, दलपत इंटोदिया, दिलीप मुनोत, युवक परिषद् मंत्री राहुल कोठारी, जीवन सिंघवी, महावीर सिंघवी, दिनेश श्रीश्रीमाल, अनिल चंडालिया, श्रीपाल मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा कोठारी, मंत्री अनिता धाकड़, प्रिया गुंदेचा, किशोर मंडल संयोजक क्रिश चंडालिया, सहसंयोजक मीत धाकड़, कन्या मंडल संयोजिका भाविका कांठैड की उपस्थिति रही। अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स टीम से संयम बडाला, विपिन मेहता, रैली संयोजक जयेश धाकड़, चिराग बडाला सक्रिय रहे।
Next Story