✕
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
By EditorialPublished on
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत पॉइंट टेबल पर नंबर वन पर काबिज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने अभिवादन किया।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत पॉइंट टेबल पर नंबर वन पर काबिज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने अभिवादन किया। मंगलवार देर रात राजस्थान रॉयल्स की टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची, जहां भजनलाल शर्मा ने पूरी टीम का राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शर्मा ने भी राजस्थान रॉयल्स टीम के सभी खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शानदार परफॉर्मेंस पर बधाई दी।
इसके बाद राजस्थान रॉयल्स टीम द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को टीम की पिंक कैप से सम्मानित किया गया । इसके साथ ही उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के सिग्नेचर वाला बैट, टी-शर्ट और बॉल भी गिफ्ट की। इस दौरान खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के सीईओ जैकलश मेकक्रम और वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना मौजूद रहे।
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं। इनमें 3 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित हुए हैं, जबकि एक मैच मुंबई में आयोजित हुआ था। यह चारों ही मैच राजस्थान टीम ने जीते हैं। इसकी वजह से फिलहाल आईपीएल की पॉइंट टेबल पर राजस्थान नंबर वन पर है।

Editorial
Next Story
Related News
X
