✕
पंत की टीम इंडिया में हो सकती है एंट्री |
By EditorialPublished on
इस साल जून में होने वाला टी20 विश्व कप (T20 World Cup) भले ही अभी कुछ दूर हो, लेकिन इससे पहले ही ये बातें शुरू हो गई हैं कि कौन से खिलाड़ी इस बार भारतीय टीम के साथ यूएसए और वेस्टइंडीज जाएंगे।

x

इस साल जून में होने वाला टी20 विश्व कप (T20 World Cup) भले ही अभी कुछ दूर हो, लेकिन इससे पहले ही ये बातें शुरू हो गई हैं कि कौन से खिलाड़ी इस बार भारतीय टीम के साथ यूएसए और वेस्टइंडीज जाएंगे। इस बीच अच्छी खबर ये आई है कि पिछले करीब डेढ़ साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की वापसी भारतीय टीम में हो सकती है। अगर वे टी20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आएं तो चौंकिएगा नहीं।
करीब डेढ़ साल से बाहर थे पंतसाल 2022 के आखिर में ऋषभ पंत एक भयानक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके बाद से लगातार वे क्रिकेट के मैदान से दूर थे। लेकिन करीब 16 महीने बाद उनकी मैदान पर वापसी आईपीएल के माध्यम से हुई, जहां वे एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं और अच्छे खेल का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस बीच क्रिकबज के हवाले से खबर सामने आई है कि वे भारतीय टीम में भी एंट्री कर सकते हैं। वे सेलेक्टर्स के राडार पर हैं। उनकी वापसी की काफी प्रबल संभावनाएं हैं। आईपीएल से हुई है ऋषभ पंत की वापसीऋषभ पंत ने आईपीएल में इस साल जिस तरह का प्रदर्शन अब तक किया है, उसके बाद वे बाकी विकेटकीपर बल्लेबाजों से काफी आगे निकल गए हैं। साथ ही जिस तरह की फिटनेस उन्होंने दिखाई है, उससे भारतीय टीम के सेलेक्टर्स को विश्वास होने लगा है कि वे इंटरनेशलन मैचों में भी वापसी कर सकते हैं। अगर वे इसी तरह खेलते रहे और कोई दिक्कत नहीं आई तो हो सकता है कि वे वेस्टइंडीज और यूएसए में खेलते हुए दिखाई दें।
बल्लेबाजी मेँ धमाल और कीपिंग भी कमाल हैं पंतपंत ने इस साल के आईपीएल में अब तक जो 5 मुकाबले खेले हैं, उसमें उनके स्कोर 18, 28, 51, 55 और 1 का रहा है। यानी वे अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं और उनके बल्ले से कुल 153 रन आए हैं। वे चौके छक्के अपने पुराने चिरपरिचित अंदाज में लगा रहे हैं, वहीं कीपिंग के दौरान भी गजब की चपलता दिखा रहे हैं। माना जा रहा है कि एक महीने के भीतर भीतर टीम इंडिया का सेलेक्शन हो जाएगा। जो 6 टीमें आईपीएल के पहले राउंड से बाहर हो जाएंगी, उनके खिलाड़ी पहले ही अमेरिका रवाना हो जाएंगे, वहीं जो 4 टीमें बचेंगी, उनके खिलाड़ी बाद में जाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
