skymet
नई दिल्ली (एजेंसी)। मौसम एजेंसी (weather agency) स्काईमेट (Skymet) ने मंगलवार को बताया कि इस बार मानसून (monsoon) सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग (आईएमडी) 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल (Kerala) के रास्ते आता है। 4 महीने की बरसात के बाद यानी सितंबर के अंत में राजस्थान (Rajasthan) के रास्ते मानसून की वापसी होती है। हालांकि आईएमडी ने इस साल के लिए मानसून की भविष्यवाणी अब तक जारी नहीं की है।
23 राज्यों में बहुत अच्छी बारिश का अनुमान :
राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, लक्षद्वीप।
4 राज्यों में कम बारिश संभव
बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जुलाई और अगस्त के दौरान। इसके बाद सामान्य बारिश होगी।
8 राज्यों में सामान्य से कम बारिश की संभावना
असम, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में जून और जुलाई के दौरान। इसके बाद सामान्य बारिश।
Editorial

Editorial

Next Story