✕
नए वर्ष पर हुआ अनुष्ठान
By EditorialPublished on
नूतन वर्ष (New Year) के अवसर पर मुनि कमल कुमार (Muni Kamal Kumar) के सानिध्य में बांद्रा (Bandra) में नमस्कार महामंत्र का जाप, उवसग्गहरं स्तोत्र एवं मंगल भावना का आयोजन हुआ। मुनि कमल कुमार ने कहा कि नूतन वर्ष हमारे लिए शुभ भविष्य का सूचक बने।

x

मुंबई । नूतन वर्ष (New Year) के अवसर पर मुनि कमल कुमार (Muni Kamal Kumar) के सानिध्य में बांद्रा (Bandra) में नमस्कार महामंत्र का जाप, उवसग्गहरं स्तोत्र एवं मंगल भावना का आयोजन हुआ। मुनि कमल कुमार ने कहा कि नूतन वर्ष हमारे लिए शुभ भविष्य का सूचक बने। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना है - जैसे मेरी प्रामाणिकता बनी रहे। सबके साथ मृदुल व्यवहार हो। कर्तव्य परायणता बनी रहे। जप तप के साथ इनका योग सोने पर सुहागे वाले कहावत को चरित्र करने वाला सिद्ध होगा। कार्यक्रम में बांद्रा सभा, महिला मंडल के साथ कन्या मंडल, किशोर मंडल, ज्ञानशाला के बच्चों की उपस्थिति रही। मुंबई सभाध्यक्ष मदनलाल तातेड़ एवं मनोहर गोखरू ने विचार रखे। मुंबई सभा संगठन मंत्री मुकेश नौलखा ने आभार ज्ञापन किया। भूपेश कोठारी, महेश परमार, सुनील नौलखा की उपस्थिति रही। बांद्रा युवक परिषद् अध्यक्ष महेश चपलोत, सभाध्यक्ष प्रकाश बोहरा सक्रिय रहे। यह जानकारी महावीर इंटोदिया ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
