✕
अगले दो मैचों से बाहर हो सकते हैं मयंक यादव
By EditorialPublished on
लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) (एलएसजी) (LSG) के सीईओ विनोद बिष्ट ने टीम के तेज गेंदबाज (bowler) मयंक यादव (Mayank Yadav) के हेल्थ को लेकर बयान जारी किया है। सोमवार को ऑफिशियल बयान में बिष्ट ने कहा, मयंक को पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द है। ऐसे में उन पर कोई दबाव ना रहे, इसको लेकर बतौर एहतियातन अगले एक हफ्ते तक उनका वर्कलोड मैनेज किया जाएगा। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही मैदान पर देखेंगे।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) (एलएसजी) (LSG) के सीईओ विनोद बिष्ट ने टीम के तेज गेंदबाज (bowler) मयंक यादव (Mayank Yadav) के हेल्थ को लेकर बयान जारी किया है। सोमवार को ऑफिशियल बयान में बिष्ट ने कहा, मयंक को पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द है। ऐसे में उन पर कोई दबाव ना रहे, इसको लेकर बतौर एहतियातन अगले एक हफ्ते तक उनका वर्कलोड मैनेज किया जाएगा। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही मैदान पर देखेंगे।
एलएसजी को इस सप्ताह के खिलाफ लखनऊ में ही जबकि 14 अप्रैल को वे 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच खेलना है, कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से कोलकाता में भिड़ेंगे। ऐसे में संभावना है की मयंक इन दोनों मैच से बाहर रह सकते हैं।
गुजरात के खिलाफ केवल एक ओवर ही फेंक सके
टीम के पिछले मैच में 7 अप्रैल को गुजरात के खिलाफ मयंक एक ओवर की फेंक सके। बाद में वे चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए और फिर गेंदबाजी या फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं आए। इस मैच में मयंक ने 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की, जबकि पिछले दो मैचों में उन्होंने 150 की स्पीड के साथ लगातार बॉलिंग की थी।
Next Story
Related News
X

