✕
वृहद मंगल पाठ श्रवण से मिलती है ऊर्जा-साध्वी विद्यावती
By EditorialPublished on
शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय ठाणा 5 के सानिध्य में नव संवत्सर पर वृहद मंगल पाठ का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली में हुआ। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन (Tulsi Mahapragya Foundation) के अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम नमस्कार महामंत्र से शुरू हुआ।

x

मुंबई । शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय ठाणा 5 के सानिध्य में नव संवत्सर पर वृहद मंगल पाठ का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली में हुआ। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन (Tulsi Mahapragya Foundation) के अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम नमस्कार महामंत्र से शुरू हुआ। साध्वी विद्यावती ने कहा कि विक्रम संवत 2081 आनंदमय एवं मंगलमय हो। नवरात्रि का प्रथम दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। सब अपने भीतर की शक्ति को जागृत करें। साध्वी प्रियंवदा ने आज के दिन की महत्ता पर विचार रखे। साध्वी प्रेरणाश्री, साध्वी मृदुयशा एवं साध्वी ऋद्धियशा ने मंत्रों का उच्चारण किया। इस अवसर पर तेरापंथ सभाध्यक्ष पारसमल दुगड, मंत्री अशोक हिरण, युवक परिषद अध्यक्ष नवनीत कच्छारा, मंत्री राकेश जैन, महिला मंडल कांदिवली अध्यक्ष विभा श्रीश्रीमाल आदि उपस्थित थे।
Next Story
Related News
X

