zulelal
गंगापुर सिटी (प्रा.सं.)। भगवान श्री झूलेलाल जी (Shri Jhulelal ji) की जयंती चेटीचंड (Chetichand) पर मेले का आयोजन 10 अप्रैल को होगा। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झूलेलाल मंडल अध्यक्ष गंगाराम बासवानी व उपाध्यक्ष जगदीश सिंधी तहसील वाले ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे झण्डारोहण (flag hoisting) होगा। इसी दिन छप्पन भोग सुबह 10 बजे होगा। भंडारा वितरण दोपहर 1 बजे, सत्संग दोपहर 1 से 3 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम 4 बजे भगवान से झूलेलाल को दीप प्रज्जवलित किया जाएगा। शोभायात्रा अनेक झांकियों के साथ शाम 4 बजे से सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होगी। शोभा यात्रा सिंधी कॉलोनी से शुरू होगी, जो संतोषी माता मंदिर मालगोदाम रोड, नेहरू पार्क, देवी स्टोर चौराहा, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज, जामा मस्जिद मार्ग, फव्वारा चौक, कचहरी रोड से होकर वापस सिंधी कॉलोनी झूलेलाल मंदिर (jhoolelaal mandir) पहुंचेगी।
Next Story