Madhavi Lata
हैदराबाद (एजेंसी)। हैदराबाद (Hyderabad) लोकसभा (Lok Sabha) सीट से भाजपा (BJP) प्रत्याशी माधवी लता (Madhavi Lata) की सुरक्षा को केंद्र सरकार ने बढ़ा दिया। खुफिया एजेंसी आईबी की रिपोर्ट के बाद सरकार ने माधवी लता की सिक्योरिटी में 11 कमांडो को तैनात किया है। माधवी लता सोशल मीडिया पर हिंदुत्व समर्थक के रूप में मशहूर हैं और तीन तलाक पर अपने बयानों के बाद चर्चा में आई थीं, जो अब हैदराबाद से एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ ओवैसी (Owaisi) के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
माधवी लता को गृह मंत्रालय ने वाय प्लस (Y +) कैटेगरी की सुरक्षा दी है। गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट रिपोर्ट का आधार पर भाजपा प्रत्याशी माधवी को सुरक्षा दी है। वाय प्लस कैटेगरी में आर्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं, जिसमें पांच पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहते हैं। साथ ही 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में संबंधित वीआईपी को सुरक्षा देते हैं। माधवी लता सुर्खियों में उस वक्त ज्यादा आईं जब भाजपा ने उन्हें असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद से भाजपा का उम्मीदवार बनाया। उन्हें कट्टर हिंदुत्व का चेहरा माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।
कौन हैं माधवी लता ?
माधवी लता (Madhavi Lata) पेशे से एक डॉक्टर हैं और विरिंची नाम का एक अस्पताल भी चलाती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने हिंदुत्व समर्थक रूख के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। माधवी लता एक भरतनाट्यम नर्तकी भी हैं। माधवी लता का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। वह हिंदुत्व की एक समर्थक हैं और तीन तलाक पर अपने बयानों के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थीं। बताया जाता है कि उन्होंने तीन तलाक को खत्म करने के लिए मुस्लिम महिलाओं के समूह के साथ सहयोग किया था।
ओवैसी परिवार का गढ़ रही है हैदराबाद लोकसभा सीट
हैदराबाद लोकसभा सीट एआईएमआईएम का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर 1984 से ओवैसी परिवार का कब्जा है। असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन (Sultan Salahuddin) पहली बार इस सीट से 1984 में लोकसभा का चुनाव जीते थे। वह 20 साल तक इस सीट से सांसद रहे। इसके बाद इस सीट का नेतृत्व असदुद्दीन ओवैसी कर रहे हैं, जिनको इस लोकसभा चुनाव में माधवी लता टक्कर दे रही हैं।
Editorial

Editorial

Next Story