maa
मुंबई। मां आंजणा (Mother Anjana) के प्रति असीम श्रद्धा रखने वाले नवी मुंबई (Mumbai) पटेल डांगी समाज (Patel Dangi Samaj) की ओर से महाप्रसाद एवं महाप्रसाद का अयोजन 1 अप्रैल सोमवार को किया जायेगा। काकाजी वाड़ी, पनवेल में शाम 6 बजे से महाप्रसाद और 8 बजे से सत्संग व भजन का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में पनवेल (Panvel), कामोठा (Kamotha) और कलंबोली (Kalamboli) के प्रवासियों की सहभागिता रहेगी। महंत शिवानंद गिरि, दत्तगिरि बावजी और रामानुज पुरी महाराज का सान्निध्य रहेगा। शंकर पुरी बावजी करावली द्वारा सत्संग किया जायेगा। समाज अध्यक्ष देवीलाल पटेल, भजन गायक सवाईलाल पटेल हरी ओम, मुंबई पटेल डांगी समाज अध्यक्ष शंकरलाल पटेल, माँ कुलदेवी संस्थान गुडेल के अध्यक्ष लालूराम पटेल, गींगला उप सरपंच नाथूलाल कोलावत आदि की उपस्थिति में यह धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होगा। यह जानकारी केवराज पटेल ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story