✕
आगामी चुनाव में अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे ब्रिटिश प्र.म. सुनक
By EditorialPublished on
ब्रिटेन (Britain) में साल के अंतिम छह महीनों में आम चुनाव (Election) हो सकते हैं। इसके संकेत खुद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (PM Rishi Sunak) ने दे दिए हैं। हाल के महीनों में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने मई में चुनाव की संभावना से इनकार कर दिया था और संकेत दिया था कि इस साल के आखिरी में चुनाव कराए जा सकते हैं। इस बीच, एक सर्वे में चौंकाने वाला दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि आगामी आम चुनाव में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की सीट भी खतरे में है। एक प्रचार अभियान संगठन बेस्ट फॉर ब्रिटेन ने सर्वे के बाद यह भी कहा है कि प

x
लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन (Britain) में साल के अंतिम छह महीनों में आम चुनाव (Election) हो सकते हैं। इसके संकेत खुद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (PM Rishi Sunak) ने दे दिए हैं। हाल के महीनों में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने मई में चुनाव की संभावना से इनकार कर दिया था और संकेत दिया था कि इस साल के आखिरी में चुनाव कराए जा सकते हैं। इस बीच, एक सर्वे में चौंकाने वाला दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि आगामी आम चुनाव में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की सीट भी खतरे में है। एक प्रचार अभियान संगठन बेस्ट फॉर ब्रिटेन ने सर्वे के बाद यह भी कहा है कि पता चला है कि देश में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले आम चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
