Kedarnath Dham
देहरादून (एजेंसी)। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख का ऐलान हो गया है। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट शुक्रवार 10 मई को सुबह सात बजे खुलेंगे।
5 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा सपन्न होगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 6 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
शुक्रवार को शिवरात्रि के पर्व पर श्री बदरीनाथ के दारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल आचार्य- वेदपाठियों ने श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा अर्चन, पंचांग गणना पश्चात श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की।
इस दौरान श्री औंकारेश्वर मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया। दानीदाताओ ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओ को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। कहा कि पिछले साल यात्रा में रिकार्ड तीर्थ यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंचे।
बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे
बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट 12 मई को ब्रह्नामुहुर्त प्रातः 6 बजे को खोले जाएंगे। विदित हो कि बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर (टिहरी) स्थित राजदरबार में कपाट खुलने की तारीख घोषित की गई थी। बसंत पंचमी के दिन बुधवार सुबह को धार्मिक समारोह शुरू होने के साथ ही पूजा-अर्चना, पंचाग गणना के बाद धाम के कपाट खोलने की तारीख का ऐलान किया गया था।
गंगोत्री-यमुनोत्री की यह तारीख
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम (Gangotri - Yamunotri Dham) के कपाट को खोलने का भी ऐलान किया जा चुका है। दोनों धामों के अक्षय तृतीया के दिन खोले जाएंगे। कपाट खोलने से पहले प्रश्शासन तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारियों में जुट गया है। सड़कों, धर्मशालाओं से लेकर पेययल और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ किया जा रहा है।
Next Story