National Creator Awards
National Creator Awards नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली (Delhi) के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में प्र.म. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को देश भर के क्रिएटर्स (creators) को सम्मानित (honoured) किया। नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड (National Creator Awards) के दौरान मैथिली ठाकुर, जया किशोरी, आरजे रौनक जैसे चेहरे दिखे, जिन्हें प्र.म. मोदी ने सम्मान किया। यही नहीं इस दौरान प्र.म. मोदी काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए।
उन्होंने क्रिएटर्स से सीधा संवाद किया और कई लोगों से मजाक करते दिखाई दिए। एक स्लिम बॉडी वाले क्रिएटर से मजाक में उन्होंने कहा कि यहां कई ऐसे लोग भी हैं, जो वीडियो बनाते हैं। कि क्या खाना चाहिए। उनकी इस बात का भाव समझकर लोग देर तक हंसते रहे। यही नहीं इस दौरान प्र.म. मोदी ने अपनी सफलता पर भी बात की। प्र.म. मोदी ने कहा, मुझे कई बार लोग पूछते हैं कि आपकी सफलता का राज क्या है मैं हर किसी को जवाब नहीं देता हूं। कोई रेस्तरां वाला अपना किचन दिखाता है क्या? लेकिन आपको में बता देता हू । ईश्वर कृपा है कि मैं समय से पहले समय को भांप लेता हूं। प्र.म. मोदी ने कहा कि आज यह जो अवॉर्ड दिया जा रहा है, वह आने वाले समय में प्रमुख स्थान लेने वाला है। यही मेरी शक्ति है कि मैं किसी भी चीज का समय रहते आकलन कर लेता हूं।
मैं यह नहीं कहूंगा कि सोते ही रहें, पर नींद तो पूरी लें
इसी कार्यक्रम में प्र.म. मोदी ने रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) नाम के क्रिएटर से भी बात की और उन्हें सम्मानित किया । रणवीर आमतौर पर फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर कॉन्टेंट बनाते हैं। प्र.म. मोदी ने उनसे पूछा कि आज आपका क्या संदेश है। उन्होंने कहा कि क्या आपने कभी नींद को लेकर कोई कार्यक्रम किया है। प्र.म. मोदी ने कहा, आज नींद की बहुत उपेक्षा हो रही है। पूरी दिनचर्या में पहला टाइम टेबल यह है कि पूरी नींद लेनी चाहिए। मैं इसका भुक्तभोगी हूं। मैं बहुत कम सोता हूं और लोग मुझे इसके लिए डांटते रहते हैं। मैं चाहता हूं कि लोग पूरी नींद लें। मैं यह नहीं कहता कि लोग सोते ही रहें। लेकिन सही से नींद लेना भी जरूरी है।
Editorial

Editorial

Next Story