modi
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( international women's day) पर एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमतों में 100 रूपये की कटौती की घोषणा की और कि इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जायेगा, विशेषकर देश की नारी शक्ति इससे लाभान्वित होंगी। इससे एक दिन पहले गुरूवार को केंद्र सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए उज्जवला योजना (Ujjwala Scheme) के तहत गरीब महिलाओं को 300 रूपये प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा की। पिछले साल अक्टूबर में सरकार ने प्रति वर्ष 12 रिफिल तक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रूपये से बढ़ाकर 300 रूपये प्रति रिफिल कर दी थी।
Next Story