✕
उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
By EditorialPublished on
जयपुर (का.सं.)। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोति किये गये।

x

जयपुर (का.सं.)। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोति किये गये। 'अभी नही तो कभी नहीं' थीम पर नुक्क्क नाटक, काव्य पाठ, मनोरंजक खेलो का आयोजन किया गया इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण, लैगिंक समानता, कामगारो तथा पुरूष प्रधान क्षेत्रो में महिलाओ की सक्रिय भागीदारी जैसे महिला प्रधान विषयो पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमो की अध्यक्षता भावना शर्मा, प्रमुख वित्तीय सलाहकार, उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा की गयी। प्रतियोगिता में विजेता महिला कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा इन कार्यक्रमो मे 150 महिलाओ ने भागीदारी की। सभी उपस्थित महिलाओ को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे का गांधीनगर जयपुर स्टेशन मेन लाइन पर स्थित प्रथम स्टेशन है जो कि महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा महिला सशक्तिकरण के अनेक कार्य किए जा रहें है।

Editorial
Next Story
Related News
X
