✕
11 केवी बिजली लाइन गिरने से नाना- दोहिती की मौत
By EditorialPublished on
Power Line Collapse - सलूम्बर के झल्लारा थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर पूजा का सामान लेने जा रहे नाना और दोहिती (Grandfather and daughter) की मौत हो गई।

x

Power Line Collapse उदयपुर. नगर संवाददाता | सलूम्बर के झल्लारा थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर पूजा का सामान लेने जा रहे नाना और दोहिती (Grandfather and daughter) की मौत हो गई। दोनों को 11000 वॉल्ट (11000 watt) की बिजली लाइन से करंट लगा। वहीं नाना की बहन बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी। उसे भी करंट से झटका लगा।
जानकारी अनुसार महाशिवरात्रि पर ढीकाढोला के रहने वाले किसान मोतीलाल मीणा (61) अपनी बहन मावली बाई (60) और 14 साल की दोहिती धूलेश्वरी के साथ बाइक पर पूजा का सामान लेने जा रहे थे। मोतीलाल के घर में पूजा रखी गई थी। तीनों बाइक पर डांगीखेड़ा गांव की मुख्य सड़क से गुजर रहे थे। अचानक बिजली लाइन गिर गई, जिसकी चपेट में आ गए। नाना-दोहिती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नाना की बहन करंट का झटका लगने पर बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरी। ग्रामीणों ने सूचना देकर विभाग से बिजली सप्लाई बंद करवा दी। हादसे की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। दोहिती अपने ननिहाल में रहकर ही पढ़ रही थी और आठवीं क्लास में थी। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बेटा बोला - बिजली विभाग मौत का कारण
किसान के बेटे दीपेश मीणा ने पिता और भांजी की मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताया है। उसने कहा कि बिजली लाइन का समय पर मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। ग्रामीण कई बार विभाग को इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अफसरों ने सुनवाई नहीं की । बेटे ने झल्लारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हादसे में बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
विभाग बोला - गिलहरी की वजह से हुआ हादसा
बिजली विभाग के अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते दिखे। सलूम्बर के अधीक्षण अभियंता रामरतन खटीक से हादसे के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पोल पर लगे इंसुलेटर और तार के बीच एक गिलहरी आ गई थी। जिससे इंसुलेटर में ब्लास्ट हुआ और तार टूट गया। हाई रिस्क प्वाइंट पर तार की कवरिंग और गार्डनिंग नहीं होने के सवाल पर वे बोले- कवरिंग और गार्डनिंग स्टेट व नेशनल हाईवे पर की जाती है। ये पगडंडी वाली रोड थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
