Lord Shiv - Jodhpur
Jodhpur जोधपुर (सं)। भगवान शिव (Lord Shiv) की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में आज भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है। वहीं सुबह से ही भजन कीर्तन के साथ ही शिवलिंग पर अभिषेक भी किया गया। महिलाओं से लेकर बच्चे और बुजुर्ग भी भगवान शिव के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। जोधपुर शहर के सिद्धनाथ दादा जोधपुर के बासनी चार दुकान पुलिस थाने के दरबार अचलनाथ महादेव, पीपलेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव, दूधेश्वर महादेव, मंडलनाथ, जब्बरनाथ, भूतनाथ, बैधनाथ महादेव मंदिर में खास कार्यक्रम चले। इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में कॉलोनी से लेकर आसपास के प्रमुख स्थानों पर बने मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।
जोधपुर के बासनी चार दुकान पुलिस थाने के अंदर स्थित महादेव मंदिर (Mahadev Mandir) में भी सुबह 5.00 बजे से श्रद्धालुओं (devotees) की भीड़ नजर आने लगी। आसपास की सैकड़ो कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन कर भगवान शिव से सुख समृद्धि की मंगल कामना की। यहां पर स्टॉल भी लगाई गई है। जहां पर ठंडाई का प्रसाद वितरित किया गया।
Next Story